फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव में भजनों पर झूमे श्याम प्रेमी

विज्ञापन
फाल्गुन महोत्सव।
विज्ञापन
श्री हरि मंदिर में श्री खाटू श्याम जी का किया गया पूजन
विज्ञापन

बरेली। मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया। भजन गायकों ने श्री खाटू श्याम का गुणगान किया। भजनों पर भक्त मस्ती में झूमते रहे।
विज्ञापन

महोत्सव की शुरुआत दीप प्रज्वलन और श्री खाटू श्याम जी के पूजन से हुई। इसमें अखंड ज्योति और बाबा के दरबार का भव्य शृंगार किया गया। छप्पन भोग लगाए गए। जयपुर से आए भजन गायक मनीष गर्ग के चंग धमाल के साथ ही कीर्तन की है रात बाबा.., मंदिर में बड्यो होरी खेलन में डरतो सांवरो.., रंग मत डारे रे सांवरिया.. आदि भजनों से भक्तों को गदगद कर दिया। इससे पूर्व बरेली के भजन गायक मारुति शर्मा ने गणेश वंदना के साथ कीर्तन किया। इसमें मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे..., ध्यान कर हनुमान जी का राम जी मिल जाएंगे, भजन गायक शिवम शर्मा ने श्याम बाबा को शृंगार मन भावे, खाटू वाले श्याम धनी चस्का एक तेरी यारी का..., अपना तो खाटू वाला... आदि भजनों से पूरा वातावरण भक्तिरस से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर नीरज सिंघल, राजीव अग्रवाल, सुशांत गोयल, दीपक गर्ग, विशाल गोयल, अल्पित अग्रवाल, नीरज गोयल आदि सेवा में रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें