UP BSP and SP maintain public free
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
आईआईए वार्षिक डायरी विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि जनता यूपी को बसपा और सपा जैसी पार्टियों से निजात दिलाए। इन दोनों दलों ने मिलकर प्रदेश को जमकर लूटा ही नहीं बल्कि 50 साल पीछे कर दिया है। पिछले पांच साल से सपा का जंगल राज किसी से छिपा नहीं है, जबकि नोट बंदी से गरीब को भविष्य में कल्याणकारी योजनाओं की सौगात मिलेगी। उद्यमी और कारोबारियों के लिए भी जल्द भी जल्द घोषणाएं होने वाली है।
सिविल लाइन स्थित कृष्णा लान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने नोटबंदी के फायदे गिनाए और प्रदेश में चल रहे राजनीतिक ड्रामे पर कहा कि पूरे कार्यकाल में यूपी को लूटा गया। चुनाव में संभावित पराजय को देखते हुए समाजवादी नेताओं ने सूची सूची खेलना शुरू कर दिया। यूपी की जनता सब समझ रही है, इसका चुनाव में जवाब मिल जाएगा।
आईआईए अध्यक्ष चंद्रभूषण सक्सेना ने स्वागत किया था। इस मौके पर डा. केशव अग्रवाल को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया। घनश्याम खंडेलवाल, नीरज गोयल, संदीप हरि, गुलशन आनंद मनोहर लाल धीरवानी, आरके गोयल, राकेश गुप्ता, सुरेश सुंदरानी, भारत भूषण शील, एसके सिंह उन्मुक्त संभव आदि ने विचार व्यक्त किए।