'मैं बहुत गरीब परिवार से हूं, प्लीज पास कर दीजिए'
बरेली में शुक्रवार को एक मूल्यांकन केंद्र पर एक कॉपी में लिखा मिला कि मैं बहुत गरीब परिवार से हूं, आप मैडम हों या सर, प्लीज मुझे पास कर दीजिए, वरना मेरी पढ़ाई छुड़वा दी जाएगी। कुछ अन्य कॉपियों में भी परीक्षार्थियों ने इस तरह की अनावश्यक बातें लिखी हैं।
कॉपियों में लिखे मनगढ़ंत तथ्य परीक्षकों के लिए चुनौती साबित हो रहे हैं। कई परीक्षार्थियों ने शुरुआत में अच्छी राइटिंग में तथ्यपरक उत्तर लिखे हैं, लेकिन दो-तीन पन्नों के बाद लिखावट काफी खराब हो गई है। उत्तर समझ में नहीं आ रहे हैं। कॉपियों के अंत तक पहुंचते-पहुंचते परीक्षक यह भी नहीं समझ पा रहे हैं कि परीक्षार्थी ने क्या लिखा है।
Lakhimpur Kheri: धर्म परिवर्तन की शिकायत पर पुलिस ने पादरी को पकड़ा, जांच में निकला यह मामला
बरेली के राजकीय इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य कुसुमलता राजपूत ने बताया कि कॉपियों का मूल्यांकन बहुत ध्यान से किया जा रहा है। कुछ कॉपियों में इस तरह की चीजें सामने आई हैं।