पीलीभीत में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में अमन गंगवार और इंटर में देवेंद्र कुमार व देवेश ने बाजी मारी। हाईस्कूल में 97.33 प्रतिशत अंक हासिल कर बीसलपुर के अमन गंगवार ने प्रदेश की टॉप-10 सूची में जगह बनाई। वह सातवें स्थान पर रहे। जबकि जिले में टॉप किया। वहीं देवेंद्र कुमार और देवेश ने 95.80 प्रतिशत अंक हासिल कर इंटर में जिले में टॉप किया। तीनों ही होनहार बीसलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थी हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 24,968 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें 23,316 ने परीक्षा दी थी। इसमें 19,704 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इंटरमीडिएट में 20,280 पंजीकृत विद्यार्थियों में 19,123 ने परीक्षा दी। इसमें 15,600 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिले में हाईस्कूल का रिजल्ट 84.51 प्रतिशत रहा। जबकि इंटर का 81.58 प्रतिशत।
जिले की हाईस्कूल की टॉप-10 सूची में बीसलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर के नौ मेधावी शामिल रहे। वहीं इंटर की टॉप-10 सूची में इसी विद्यालय के छह मेधावी शामिल रहे। हाईस्कूल में बीसलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के ही आदित्य गंगवार 96.33 प्रतिशत अंक पाकर जिले में दूसरे स्थान पर रहे। इसी विद्यालय के आदित्य गंगवार 95.83 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
वहीं इंटर में बीसलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के वंश शर्मा और शहर के अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा स्मृति बाजपेई 95 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। जबकि बीसलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के आदित्य गंगवार 94.60 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
हाईस्कूल में जिले के टॉप टेन
1. अमन गंगवार 97.33 प्रतिशत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर
2. अदित्य गंगवार 96.33 प्रतिशत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर
3. अदित्य गंगवार 95.83 प्रतिशत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर
3. अंश गंगवार 95.83 प्रतिशत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर
4. सार्थक सक्सेना 95.67 प्रतिशत चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पीलीभीत
4. अमन राठौर 95.67 प्रतिशत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर
4. दिव्यांशु 95.67 प्रतिशत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर
4. अंशिका 95.67 प्रतिशत केके एस विद्या मंदिर बीसलपुर
5. दर्शिका शर्मा 95.50 प्रतिशत गुरुनानक इंटर कॉलेज मुंडलिया भैंसा पीलीभीत
5. पीयूष 95.50 प्रतिशत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर
6. भूमिका 95.33 प्रतिशत भगवानदास गेंदनलाल इंटर कॉलेज बीसलपुर
7. प्रयांक सिंह 95.17 प्रतिशत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर
8. अंशू गंगवार 95 प्रतिशत बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज बीसलपुर
9. प्रांजल गंगवार 94.83 प्रतिशत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर
9. अकांक्षा रस्तोगी 94.83 प्रतिशत बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज बीसलपुर
10. आस्था मिश्रा 94.67 प्रतिशत बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज बीसलपुर
10. प्रियांशी वर्मा 94.67 प्रतिशत गवर्नमेंट हाईस्कूल ईटगांव
इंटरमीडिएट में जिले के टॉप-10 विद्यार्थी
1. देवेंद्र कुमार 95.80 प्रतिशत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर
1. देवेश 95.80 प्रतिशत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर
2. वंश शर्मा 95 प्रतिशत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर
2. स्मृति बाजपेई 95 प्रतिशत अंगूरी देवी सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर काॅलेज पीलीभीत
3. वंशिका 94.60 प्रतिशत गुरुनानक इंटर कॉलेज पूरनपुर
3. आदित्य गंगवार 94.60 प्रतिशत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर
4. आर्यन उपाध्याय 94.40 प्रतिशत चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पीलीभीत
5. जूली शर्मा 94 प्रतिशत डॉ गंगाराम राम मेमो इंटर कॉलेज बिलसंडा
6. पलक 93.80 प्रतिशत अंगूरी देवी सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पीलीभीत
7. कृतिका शर्मा 93.60 प्रतिशत अंगूरी देवी सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पीलीभीत
7. मोहम्मद मुसन्निफ 93.60 प्रतिशत शिशु बिहार इंटर कॉलेज बीसलपुर
8. आस्था शर्मा 93.40 प्रतिशत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पूरनपुर
9. करन राज 93.20 प्रतिशत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर
10. प्रनव शर्मा 92.80 प्रतिशत चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पीलीभीत
10. ज्ञान प्रकाश मौर्य 92.80 प्रतिशत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर