फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2024: हाईस्कूल में बरेली की रश्मि गंगवार का प्रदेश में छठा स्थान, देखें मंडल के टॉपर्स के नाम

Sat, 20 Apr 2024 03:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड ने शनिवार दोपहर दो बजे 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। बरेली मंडल के पांच विद्यार्थियों ने हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश की टॉप 10 सूची में जगह बनाई है। 
विज्ञापन
हाईस्कूल टॉपर रश्मि गंगवार को मिठाई खिलाते माता-पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शनिवार दोपहर दो बजे 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया। बरेली के नवाबगंज की छात्रा रश्मि गंगवार ने हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया है। रश्मि ने 97.50 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इन्हें 600 में से 585 नंबर मिले हैं। बदायूं की छात्रा नियति वार्ष्णेय ने सातवां स्थान हासिल किया है। इन्होंने हाईस्कूल में 600 अंकों मे से 584 अंक हासिल किए। कुल 97.33 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। 

विज्ञापन




पीलीभीत के छात्र अमन गंगवार का भी सातवां स्थान आया है। बदायूं के रोहित चौहान ने 97 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त किया है। इन्हें 600 में 582 नंबर मिले हैं। शाहजहांपुर के जितिन गंगवार ने 96.83 प्रतिशत अंक हासिल कर 10वां स्थान पाया है। इनके 600 में से 581 नंबर आए हैं। 

विज्ञापन

बरेली जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मुख्य परीक्षाएं 22 फरवरी से नौ मार्च तक हुईं थीं। इसमें 133 केंद्रों पर 97,169 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। हाईस्कूल में 52,653 और इंटरमीडिएट में 44,156 विद्यार्थी पंजीकृत थे। शनिवार को परीक्षाफल जारी होते ही विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया। 
विज्ञापन

बंदी और कैदियों ने दी थी परीक्षा
बरेली और आसपास के जिलों की जेल के करीब 41 बंदी और कैदी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट देने पहुंचे थे। इनकी परीक्षा के लिए केंद्रीय कारागार में परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इसमें सेंट्रल जेल के 16, शाहजहांपुर के सात, मुरादाबाद के तीन, रामपुर के नौ, बिजनौर के चार, पीलीभीत के दो बंदी पंजीकृत थे। इनमें हाईस्कूल के 26 और इंटरमीडिएट 15 कैदी और बंदी शामिल थे। इन चिह्नित बंदियों व कैदियों को उनकी जेलों से बरेली बुलाया गया था। परीक्षा के बाद इन्हें उनके जिलों की जेल में दोबारा शिफ्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें