फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली में माध्यमिक शिक्षा परिषद का वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार, छात्रा से ली थी दस हजार रुपये रिश्वत

Thu, 20 Aug 2026 03:41 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के वरिष्ठ सहायक नवेद को बृहस्पतिवार को दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई एक छात्रा की शिकायत पर की। नवेद ने छात्रा की मार्कशीट में मां का नाम ठीक करने के लिए रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
आरोपी नवेद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में विजिलेंस टीम ने बृहस्पतिवार को छात्रा से दस हजार रुपये घूस लेते माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय के वरिष्ठ सहायक नवेद को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने इंटरमीडिएट की मार्कशीट पर मां का नाम ठीक करने के एवज में छात्रा से यह रकम मांगी थी। नवेद फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ स्थित भूसा मंडी का निवासी है।

विज्ञापन


विजिलेंस टीम के मुताबिक, छात्रा प्रिया की इंटर की मार्कशीट पर उसकी मां का नाम सुनीता के बजाय उनीता लिख गया था। इसे ठीक कराने के लिए छात्रा ने माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय में संपर्क किया। वहां उसकी मुलाकात नवेद से हुई। नवेद ने मार्कशीट में सुधार के बदले में दस हजार रुपये मांगे। छात्रा ने एसपी विजिलेंस अरविंद कुमार से इसकी शिकायत कर दी। एसपी ने प्राथमिक जांच कराई तो आरोप सही पाए गए।

बृहस्पतिवार दोपहर सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने क्षेत्रीय कार्यालय के कमरा नंबर 22 में जाकर आरोपी मोहम्मद नवेद को छात्रा से 10 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया। टीम की ओर से दिए गए नोटों पर पाउडर लगा था, इससे नवेद के हाथ धुलवाए तो वह रंग गए।

विज्ञापन

तीन महीने से छात्रा को टरका रहा था नवेद
विजिलेंस टीम ने बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय के जिस वरिष्ठ सहायक नवेद को रंगेहाथ गिरफ्तार किया, वह मार्कशीट पर मां का नाम ठीक करने के लिए छात्रा को तीन माह से टरका रहा था। छात्रा ने मजबूरी बताकर कम रुपये लेने के लिए कहा, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ।

टीम जब उसकी गिरफ्तारी करने पहुंची तो वहां कई और छात्र-छात्राएं उसकी सीट के पास खड़े थे। पता लगा कि वह भी प्रिया की तरह मामूली संशोधन कराने के लिए काफी समय से चक्कर काट रहे हैं। आरोपी की तलाशी भी ली गई, हालांकि इसमें कुछ खास नहीं मिला।
विज्ञापन

एसपी विजिलेंस अरविंद कुमार ने बताया कि जांच में रिश्वत मांगने के आरोप की पुष्टि होने पर यह ट्रैप कराया गया। संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सतर्कता अधिष्ठान भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई करता है। यदि कोई लोक सेवक सरकारी कार्य के बदले रिश्वत मांगता है, तो हेल्पलाइन नंबर 9454401866 पर शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें