फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: सामाजिक विज्ञान का पेपर देख चहके परीक्षार्थी

विज्ञापन
परीक्षा देकर निकलते छात्र। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन

पहली पाली में 3253 और दूसरी में 199 ने छोड़ दी परीक्षा

बरेली। यूपी बोर्ड परीक्षा में कई दिनों बाद आसान पेपर देख परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने बेहतर पेपर हल करने के साथ ही, अच्छे अंक मिलने की भी उम्मीद जताई है। बताते हैं कि सुबह की पाली में पेपर लीक होने की भी अफवाह उड़ी, लेकिन अफसरों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को पहली पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान और इंटर की विभिन्न व्यवसायिक विषयों की परीक्षा थी। सुबह करीब नौ बजे सामाजिक विज्ञान का पेपर लीक होने की सूचना मिलते ही अफसर चौंकन्ने हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल हुए पेपर लीक होने की अफवाह में स्कूल का नाम, स्थान आदि का कोई जिक्र नहीं था। पिछले वर्षों के पुराने मॉडल पेपर को ही इसके साथ दिखाया जा रहा था। ऐसे में अफसरों ने पड़ताल की तो फर्जीवाड़े की पोल खुली। दूसरी पाली में हाईस्कूल की कृषि और इंटर की अधिकोषण तत्व, कृषि जलवायु विज्ञान, कृषि जन्तु विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण रही। कंट्रोल रूम से मिली सूचना के मुताबिक पहली पाली में 3253 और दूसरी पाली में 199 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें