फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक आउट: पारेषण स्टेशन में खराबी, कुतुबखाना शाहदाना उपकेंद्र ठप

विज्ञापन
संयंत्र में खराबी आने के बाद निकलता धुआं। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन

कई मोहल्लों में रात दो बजे कर नहीं आई बिजली

बरेली। सिविल लाइंस स्थित पारेषण बिजली स्टेशन पर आयी तकनीकी खराबी से कुतुबखाना और शाहदाना उपकेंद्र ठप हो गए, इससे दर्जनों मोहल्लों में रात पौने दो बजे तक ब्लैक आउट रहा। आकाशवाणी और दूरदर्शन लाइनें भी घंटों प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब नौ बजे अचानक सिविल लाइंस स्थित 132 केवी पारेषण बिजली स्टेशन पर पेटी फट गई। इससे दो उपकेंद्र शाहदाना और कुतुबखाना ठप हो गए हैं। इससे पुराना शहर, रबड़ी टोला, गंगापुर, कालीबाड़ी, श्यामगंज, सिकलापुर, साहू गोपीनाथ, मठ चौकी, नई बस्ती, कांकर टोला, रबड़ी टोला, बिहारी पुर, सराय, जिला अस्पताल, कुमार सिनेमा, कुतुबखाना समेत कई इलाकों में सप्लाई ठप हो गई। सिविल लाइंस 132 केवी स्टेशन से आकाशवाणी और दूरदर्शन लाइनों पर होने वाली सप्लाई भी प्रभावित हो गई। बिजलीघर में पेटी सही करने के लिए एक्सईएन ने अतिरिक्त स्टाफ लगाया। किसी तरह रात पौने दो बजे तक सप्लाई सामान्य हो पायी। करीब पांच घंटे तक सप्लाई ठप होने से लोगों में गुस्सा बना रहा।े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें