फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विश्वविद्यालय खुला, शुरू नहीं हो सका ई-गोल्फ कार्ट का संचालन

Tue, 23 Jul 2024 06:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर को ''''''''नो व्हीकल जोन'''''''' बनाए जाने के उद्देश्य से मंगाए गए ई-गोल्फ कार्ट धूल फांक रहे हैं। 11 जुलाई से विवि खुलने के बाद भी इनका संचालन शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय को पिछले वर्ष नैक ए डबल प्लस ग्रेड मिलने के बाद परिसर को पर्यावरण के अनुकूल बनाने की पहल की गई थी। परिसर को ग्रीन व्हीकल जोन के रूप में विकसित करने के लिए सांसद निधि से 15 लाख रुपये का अनुदान मिला। मई में इससे दो आठ सीटर ई-गोल्फ कार्ट खरीदे गए।
विवि में प्रतिदिन करीब तीन से चार हजार विद्यार्थी, शिक्षक व अन्य लोग आते हैं। ऐसे में उन्हें विभाग तक छोड़ने की योजना बनाई गई है। साथ ही वाहनों को मुख्य द्वार के पास पार्किंग में लगाया जाएगा। अधिकारियों ने ट्रायल के रूप में इनका संचालन 11 जुलाई से करने की बात कही थी, लेकिन यह अब तक नहीं हो सका।
विज्ञापन


परिसर में प्रवेश कर रहे बाहरी वाहन
विवि परिसर में शिक्षक से लेकर विद्यार्थी तक वाहन से विभाग तक पहुंच रहे हैं। वहीं, मुख्य द्वार के पास पार्किंग सुविधा भी शुरू नहीं हो सकी है। सांसद निधि देने वाले जनप्रतिनिधि से उद्घाटन के लिए समय नहीं मिल पाना इसके पीछे की वजह बताई जा रही है।
वर्जन...
विश्वविद्यालय परिसर को नो व्हीकल जोन बनाया जा रहा है। वाहनों को मुख्य द्वार के पास पार्क किया जाएगा। विद्यार्थियों को विभाग तक जाने में समस्या न हो, इसके लिए दो ई-कार्ट खरीदे गए हैं। किन्हीं कारणों से इनका संचालन नहीं हो सका, जल्द किया जाएगा। - प्रो. एके सिंह, मुख्य नियंता, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें