बहेड़ी। सैजनी गांव के प्राइमरी स्कूल में पौधारोपण करते केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद।
बहेड़ी। केंद्रीय राज्यमंत्री वाणिज्य, उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी जितिन प्रसाद ने छह गांवों का दौरा कर जनता से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और मौके पर निस्तारण कराया। सैजनी गांव के प्राथमिक स्कूल में पौधारोपण कर शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति के लिए भी जागरूक करें।
जितिन प्रसाद दोपहर 12 बजे उनई खालसा गांव में लोगों से संवाद किया। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख मोहन सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद बाकौली, जाम अंतरामपुर, सैजनी गांव में जाकर ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बहेड़ी विधानसभा की बहुत से सड़कों के नव निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। कई गांवों की क्षतिग्रस्त पुलियों के स्थान पर नया पुल बनेगा। इसके लिए बजट मिल गया है।
इस मौके पर भूपेंद्र कुर्मी ब्लॉक प्रमुख शेरगढ़, पालिका अध्यक्ष के पति अजय जायसवाल बॉबी, राहुल गुप्ता, चौधरी आराम सिंह, चौधरी ओमवीर सिंह, जितेंद्र तोमर, ललित शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद