फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मस्थलों की आड़ में सबकी अपनी-अपनी ‘दुकानें’

विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर उमेश गौतम ने सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर और पहलवान साहब की मजार में बनी दुकानों को ब्योरा तलब किया है। उनका कहना है कि दुकानें किसकी अनुमति और कौन सी प्रक्रिया के तहत बनी हैं, इसका नगर निगम में कोई ब्योरा ही नही है। मगर यहां तो सड़क किनारे बने लगभग सभी धर्मस्थलों का यही हाल है। किसी के परिसर में ही आगे तक दुकानें बनाकर अतिक्रमण किया गया है तो तो कहीं धर्मस्थल की आड़ में जमीन पर कब्जा करके दुकानें बना ली गई हैं। मगर इन पर कभी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। कई बार अवैध धर्मस्थलों या उनके अतिक्रमण को लेकर शासन से आदेश से भी आए लेकिन हर बार वे फाइलों में ही कैद होकर रह गए।
विज्ञापन


हनुमान मंदिर, चौपुला रोड
अयूब खां चौराहे से चौपुला के बीच स्थित मंदिर के दो मंजिला भवन में तीन दुकानें बनी हुई हैं। दो दुकानें ऑटोमोबाइल की हैं। एक दुकान बंद मिली। मंदिर फुटपाथ पर बना है।

हनुमान मंदिर, सिटी स्टेशन
सिटी रेलवे स्टेशन के सामने स्थित इस मंदिर में भी एक दुकान बनी है। इसे एक चाय-समोसे वाले को किराये पर दिया गया है। यह मंदिर भी सड़क किनारे की सरकारी जमीन पर स्थित है।
विज्ञापन


हनुमान मंदिर, चौपुला 
पुल के नीचे घर के अगले हिस्से को आगे बढ़ाकर ऊपरी हिस्से में मंदिर बनाया गया है। उसके नीचे दो दुकानें बना दी गई हैं। एक दुकान में कंप्यूटर सर्विस का काम होता है। दूसरी बंद थी।

महाकालेश्वर मंदिर, सुभाषनगर
सुभाषनगर थाने के सामने स्थित स्थित मंदिर तो बहुत बड़ा नहीं है लेकिन इसके दोनों ओर छोटी-छोटी दुकानों और चार छोटे कमरों का निर्माण कर लिया गया है। यह सारे निर्माण सड़क की जमीन पर हुए हैं।

नूरी मस्जिद, बरेली जंक्शन
मस्जिद तो पीछे की ओर है लेकिन उसके आगे के हिस्से में खाने के होटल हैं। होटल मालिकों ने अपने काउंटर आगे बढ़ाकर कारोबार को सड़क तक फैला रखा है।

मस्जिद, चौकी चौराहा
चौराहे पर स्थित इस मस्जिद के आसपास कोई अतिक्रमण नहीं है लेकिन परिसर में ही दो दुकानें बनी हुई हैं। एक दुकान में सुर्मे की बिक्री होती है, दूसरी बंद थी।

दुर्गा मंदिर, बरेली कॉलेज गेट 
बरेली कॉलेज के मुख्य गेट के सामने ही सड़क किनारे मंदिर बना हुआ है। इस मंदिर के बराबर में ही एक बड़ी दुकान बनी हुई है। रविवार को दुकान बंद मिली।

दुर्गा मंदिर, डीडीपुरम
डीडीपुरम चौराहे पर स्थित मंदिर के एक ओर का हिस्सा आगे बढ़ाकर उसमें दो दुकानें बनाई गई हैं। एक दुकान में सराफा का कारोबार होता है। दूसरी दुकान बंद थी।

मजार, पीलीभीत बाईपास
पीलीभीत बाईपास पर यूनिवर्सिटी गेट के बराबर में यह मजार स्थित है। मजार के आसपास काफी क्षेत्र को कवर करके पर्दे लगा रखे हैं। इसको लेकर विवाद भी हो चुका है।

हनुमान मंदिर, ईसाईयों की पुलिया
सड़क के फुटपाथ पर स्थित इस मंदिर में भी दुकानें बनी हुई हैं। पिछले दिनों बीडीए ने यहां ध्वस्तीकरण के भी आदेश दिए थे, लेकिन उन पर अमल नहीं हो सका। यहां दुकानों के निर्माण के दौरान भी विवाद हुआ था।

पहलवान साहब की मजार, सिविल लाइंस
मजार परिसर में सामने और अंदर मार्केट बना हुआ है। तीन मंजिला मजार परिसर में दो दर्जन से अधिक दुकानें हैं। मेयर न इन दुकानों को ब्योरा तलब किया है।

हनुमान मंदिर, सिविल लाइंस
इस मंदिर के दो ओर चार दुकानें बनी हुई हैं। इनमें से एक दुकान में तो सिगरेट-गुटखे बिकते हैं। दुकानें किस तरह बनीं, इसके लिए मेयर ने इन दुकानों का भी ब्योरा तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें