फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में जिंदा जल गए ठेकेदार साले-बहनोई 22-52-54

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 53
विज्ञापन

चलती कार में जिंदा जल
गए ठेकेदार साले-बहनोई
दस साल के मासूम ने खिड़की से कूदकर जान बचाई
एमएफ हाईवे पर वजीरगंज क्षेत्र में देर रात हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
वजीरगंज (बदायूं)। दातागंज से बिसौली जा रहे ठेकेदार साले-बहनोई की कार किसी वाहन से टकराने के बाद धू-धूकर जल उठी। इससे कार के अंदर बैठे दोनों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि कार में पीछे वाली सीट पर बैठे दस वर्षीय बालक ने खिड़की से कूदकर जान बचाई। बच्चे को जख्मी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

दातागंज थाना क्षेत्र में बादामनगर गांव के निवासी 32 वर्षीय निर्वेश गौतम ठेके पर भवनों का लिंटर उठाने वाली फर्म देवकी एंड कंपनी के स्वामी थे। उनके साले बिसौली इलाके के गांव मदनजुड़ी निवासी 31 वर्षीय उमेश भी ठेके पर भवनों का लिंटर उठाते थे। उनकी बालाजी एंड कंपनी के नाम से फर्म हैं। दोनों कारोबार के लिहाज से एक-दूसरे के घर आते-जाते रहते थे। निर्वेश ने अपनी वैगनआर कार बिसौली में मरम्मत के लिए दे रखी थी। रविवार शाम को उमेश किसी काम से दातागंज गए थे। रात करीब आठ बजे उमेश के यहां से लौटते समय उनके साथ निर्वेश भी बिसौली जाने का कार में सवार हो गए। उन्होंने सोचा कि रात को बिसौली रुकने के बाद सोमवार सुबह अपनी कार लेकर दातागंज लौट जाएंगे। साथ में निर्वेश का दस साल का बेटा देव भी था। रात करीब नौ बजे मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर वजीरगंज से आठ किमी पहले कोई वाहन इनकी कार को टक्कर मारकर निकल गया। इससे गाड़ी की एलपीजी किट में आग लग गई और कार आग का गोला बन गई। जिसमें आगे की सीट पर फंसे साले-बहनोई की कार में ही जलकर मौत हो गई, जबकि पीछे की सीट पर सोता देव झटके से जाग गया। उससे खिड़की नहीं खुली तो वह शीशा हटाकर बाहर कूद गया। उसके सिर में चोट आई पर जान बच गई। करीब 15 मिनट बाद पहुंची वजीरगंज पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल आई। बच्चे से जानकारी जुटाकर खबर दी तो रात दस बजे इनके परिवार वाले अस्पताल पहुंचे। मौके पर मौजूद एसएसआई नरेशपाल ने बताया कि हादसे की वजह ओवरटेक के बाद एक्सीडेंट रहा है। उस वाहन की तलाश की जा रही है जिसने कार को टक्कर मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें