फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: असंतुलित आहार, शारीरिक श्रम की कमी आर्थराइटिस की वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन की ओर से सोमवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एमबीए सभागार में मैनेजमेंट ऑफ अर्थराइटिस, रेडिकलोपेथी- हॉलिस्टिक अप्रोच विषय पर संगोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ऑर्थोपेडिक सर्जन पद्मश्री डॉ. बीकेएस संजय ने आधुनिक चिकित्सा से आर्थराइटिस की वजह, जांच, इलाज के बारे में बताया।
विज्ञापन

कहा कि आर्थराइटिस की चपेट में अब युवा भी आ रहे हैं। इसकी वजह मोटापा, असंतुलित आहार और शारीरिक श्रम की कमी है। अनदेखी से यह भविष्य में गंभीर हो सकता है। इसलिए समय रहते जांच और इलाज कराना जरूरी है। हल्द्वानी के मर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. विनोद जोशी ने मर्म स्थानों पर दबाव देकर रोग से राहत के बारे में बताया। महाराष्ट्र के जलगांव के अग्निकर्म विशेषज्ञ डॉ. उदय तलहर ने अग्निकर्म संबंधी अभ्यास कराया। आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आरके सिंह ने आर्थराटिस से राहत, सर्जरी संबंधी जानकारी दी।
उद्घाटन मुख्य अतिथि वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, विशिष्ट अतिथि महापौर उमेश गौतम, प्रो. तूलिका सक्सेना, नीमा संरक्षक डॉ. एमएस वासु, अध्यक्ष डॉ. राजीव सक्सेना, सचिव डॉ. रजनीश गंगवार, कोषाध्यक्ष डॉ. विशाल अग्रवाल ने किया। यहां संगठन के सदस्य व अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें