फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गांव जौनेर के पास दिखे मगरमच्छ ग्रामीणों में दहशत, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
नदी किनारे बैठे मगरमच्छ एवं प्रदर्शन करते ग्रामीण
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र के गांव जौनेर के पास पीलाखार और भाखड़ा नदी के संगम स्थल पर मगरमच्छों ने डेरा जमा लिया है। लगातार दिख रहे मगरमच्छों के चलते आसपास में दहशत का माहौल है। हालात यह है कि लोग अपने पशुओं को नदी में पानी पिलाने तक नहीं ले जा पा रहे हैं। इसको लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार कुछ समय पहले गांव के ही युवक महबूब का पैर मगरमच्छ ने पकड़ लिया था, जिससे बह घायल हो गया। बमुश्किल उसकी जान बची। बावजूद इसके वन विभाग ने कोई सक्रियता नहीं दिखाई। ग्रामीण पुष्पेंद्र शर्मा, जमुना प्रसाद, अशोक कुमार, महेंद्र पाल और राजन ने बताया कि बारिश के समय घड़ियाल और मगरमच्छ आ गए हैं। जानकारी देने के बाद भी वन अधिकारी नहीं आ रहे हैं। इससे हादसा हो सकता है।
डीएफओ दीक्षा भंडारी ने कहा कि बाढ़ के समय घड़ियाल और मगरमच्छ बहकर पानी में आ जाते हैं। मैं टीम भेजकर जांच करवा रही हूं। यदि घड़ियाल या मगरमच्छ पाए जाते हैं तो उन्हें पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जाएगा। संवाद

नदी किनारे बैठे मगरमच्छ एवं प्रदर्शन करते ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें