जेल के पास टहलकर वक्त गुजार रहे प्रयागराज के पुलिस कर्मियों ने बताया कि तीन दिन से एक जोड़ी कपड़ों में ही घूम रहे हैं। उन्हें नहीं पता था कि इतने दिन रुकना पड़ेगा, नहीं तो उसी तैयारी के साथ आते। बताते हैं कि वज्र वाहन पुलिस लाइन के पिछले हिस्से में खड़ा है और पुलिसवाले होटलों में ठहरे हुए हैं।
अशरफ के वकीलों ने प्रयागराज कोर्ट में अर्जी देकर पेशी पर आने के दौरान खतरा जताया था। कोर्ट ने इसके बाद एक अप्रैल को नया वारंट जारी कर दिया। इसमें अशरफ को प्रयागराज लाकर ही कोर्ट में पेश करने की बात कही गई है। हालांकि इसमें पेसी का का दिन व समय निश्चित नहीं है।
इसलिए किसी भी दिन टीम उसे ले जाकर पेश कर सकती है। कोर्ट ने प्रयागराज पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिए हैं कि अशरफ को लाते वक्त सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाए।
यह भी पढ़ें: Atiq Ahmed: अतीक के आगे नहीं झुके राजूपाल हत्याकांड के विवेचक, पाक से आता था धमकी भरा फोन, भाई को फंसाया तो...
वकील बोले- मीडिया और वकीलों से बचकर ले जाने की कोशिश
अशरफ के वकील विजय मिश्रा ने बताया कि वह प्रयागराज में हैं। सोमवार को फिर बरेली पहुंच जाएंगे। कहा कि पुलिस जानबूझकर अशरफ की पेशी को टाल रही है। पेशी में अगर प्रयागराज ले जाना जरूरी भी है तो दिन में भारी सुरक्षा के बीच ले जाया जाए। पुलिस चाहती है कि मीडिया, वकील और परिवार के लोग काफिले के साथ न आएं।