फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली में यूआईडीएआई का पहला सेवा केंद्र शुरू, यहां होंगे आधार कार्ड से जुड़े सारे काम

Wed, 17 Jun 2026 05:21 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में यूआईडीएआई ने अपना पहला आधार केंद्र का संचालन शुरू कर दिया है। यहां नया आधार बनवाने और नाम, पता, मोबाइल नंबर, बायोमेट्रिक अपडेट जैसी सेवाएं मिलेंगी। यह केंद्र सातों दिन खुलेगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने बरेली में अपने पहले आधार सेवा केंद्र का संचालन सुचारू रूप से शुरू कर दिया है। राजेंद्र नगर में गुलमोहर पार्क के पास खुले इस केंद्र के बाद अब स्थानीय लोगों को आधार से जुड़ी सभी सेवाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। बताया जा रहा है कि इस सेवा केंद्र में आधार से संबंधित हर छोटी-बड़ी समस्या का समाधान एक ही छत के नीचे किया जा रहा है। 
विज्ञापन

केंद्र पर मिलेंगी ये सेवाएं 
यहां लोग न केवल अपना नया आधार कार्ड बनवा सकते हैं, बल्कि पुराने आधार में नाम, पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, फोटो, जन्मतिथि, लिंग और बायोमेट्रिक (उंगलियों के निशान व आंख की पुतली) को भी अपडेट करा सकते हैं। इस केंद्र को पूरी तरह डिजिटल और आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है। इसका संचालन पासपोर्ट सेवा केंद्र की तर्ज पर हो रहा है, जहां हर काम के लिए अलग-अलग काउंटर और प्रशिक्षित कर्मचारी तैनात किए गए हैं। 
विज्ञापन

तेज गति से हो रहा काम 
केंद्र में प्रतिदिन लगभग 1500 आवेदनों की प्रक्रिया करने की क्षमता है, जिससे लोगों का काम बिना किसी देरी के तेज गति से हो रहा है। इसके अलावा, नागरिकों के मार्गदर्शन के लिए विशेष हेल्पडेस्क भी बनाई गई है। आधार केंद्र के बढ़ते दबाव को देखते हुए यह केंद्र सप्ताह के सातों दिन तक खुला रहेगा। लंबी लाइनों और प्रतीक्षा समय से बचने के लिए नागरिक यूआईडी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट भी बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें