इन गाड़ियों का भी बदला गया मार्ग
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल पर स्थित कटिहार-सोनैली और कटिहार-कुरेठा रेलखंड पर दोहरीकरण के कमीशनिंग और इंटरलॉकिंग ब्लॉक के कारण 16 व 19 जून को 15715 किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस, 16 जून को 15933 न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुकुरिया, सालमारी, डंडखोरा, कटिहार के रास्ते चलाई जा रही है। 17 और 18 जून को 15909 डिब्रुगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस मुकुरिया, सालमारी, डंडखोरा, कटिहार के रास्ते चलाई जाएगी। 17 जून को 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 20504 राजधानी एक्सप्रेस और 20506 राजधानी एक्सप्रेस कटिहार, मनियां, कुमेदपुर, मुकुरिया के रास्ते चलाई जाएगी।
एबीएस ब्लॉक के चलते दिल्ली रूट की कई ट्रेनों का मार्ग बदला
मुरादाबाद रेल मंडल के पिलखुआ-हापुड़-बाबूगढ़-कुचेसर रोड रेलखंड में मंगलवार को ऐन मौके पर एबीएस (ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग) कार्य के लिए ब्लॉक के दौरान कई ट्रेनों को गाजियाबाद से रुड़की, मुरादाबाद होते हुए चलाया गया। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रेनें पांच घंटे तक देरी से बरेली आईं। दिल्ली से कई गाड़ियों को चार घंटे तक देरी से चलाया गया।
ब्लॉक के कारण 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 05580 आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट विशेष गाड़ी, 14322 भुज-बरेली एक्सप्रेस को गाजियाबाद से रूड़की-मुरादाबाद होते हुए चलाया गया। 04014 आनंद विहार- लौकहा बाजार विशेष गाड़ी को गाजियाबाद से कानपुर सेंट्रल-लखनऊ के रास्ते चलाया गया।
22546 वंदे भारत एक्सप्रेस भी डेढ़ घंटे की देरी से बरेली आई। 15060 आनंद विहार-लालकुआं एक्सप्रेस, 14008 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस, 15304 नई दिल्ली-कासगंज एक्सप्रेस, 15274 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस को दिल्ली से चार घंटे तक और 05580 आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट विशेष गाड़ी को दिल्ली से नौ घंटे देरी से चलाया गया।