फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो समुदाय के युवकों में चाकूबाजी, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर चैटिंग के दौरान किसी बात को लेकर हो गया था विवाद
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी। इंस्टाग्राम पर चैटिंग करते समय शुक्रवार को गांव ठिरिया खेतल में दो समुदाय के युवकों में विवाद हो गया। इसके बाद चाकू चलने से एक पक्ष के दो युवक घायल हो गए। डॉक्टरों ने इलाज के बाद दोनों को घर भेज दिया है। हालांकि पुलिस ने इसे दो समुदाय का मामला नहीं आपसी विवाद बताया है।
थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि गांव निवासी एक पक्ष के दो युवक और दूसरे पक्ष से तीसरे युवक के बीच इंस्टाग्राम पर चैटिंग के चलते किसी बात को लेकर गाली-गलौज हो गई। बाद में दोनों पक्षों के लोग गांव के एक चौराहे पर आमने सामने आ गए। लड़ाई के बीच दोनों पक्षों में चाकूबाजी हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। इससे दोनों युवक हाथों में चाकू लगने से घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर थाना ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस कर्मी तैनात
पूछताछ में दोनों ने इंस्टाग्राम पर चैटिंग का मामला बताया। पुलिस ने दूसरे पक्ष से अलग-अलग समुदाय के घायल दो युवकों को मेडिकल के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दोनों समुदाय का नहीं है, बल्कि तीन युवक में झगड़े का है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शांति व्यवस्था के चलते गांव में पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें