फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाईवे के झुमका चौराहे पर शुक्रवार दिन में ट्रक की चपेट में आकर कार सवार चाचा-भतीजे गंभीर घायल हो गए। हादसा इतना घातक था कि कार ट्रक में फंसकर करीब 50 मीटर घिसटती चली गई। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को गांव रहपुरा जागीर निवासी बलविंदर सिंह चाचा गुरबक्स सिंह के साथ कार से पीलीभीत से अपने घर लौट रहे थे। झुमका चौराहे से निकलते ही पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने कार को चपेट में ले लिया। कार ट्रक के बंफर में फंसकर घिसटी। इस दौरान राहगीरों में चीख-पुकार मच गई। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। संवाद