पुलिस ने खोले हाथ पैर, वीडियो भी बनाया
रात में जब घरवालों की आंख खुली तो उन्होंने किशोरी की तलाश शुरू की। तड़के सवा तीन बजे वह ट्रॉली के नीचे बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रॉली के नीचे पड़ी किशोरी के फोटो खींचे और उसके हाथ-पैर खोले।
काफी देर बाद किशोरी को होश आया। तब उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला व अर्जुन के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अर्जुन व उसका अज्ञात साथी फरार हैं।
एसपी दक्षिणी मानुष पारीक ने बताया कि परिजनों की तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिखी गई है। बताया जा रहा है कि दूसरा आरोपी अर्जुन का दोस्त है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।