फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रक की टक्कर से घायल युवक ने चलती एंबुलेंस में किया कुछ ऐसा, चालक के फूल गए हाथ-पांव

Mon, 11 Sep 2023 01:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में अजब मामला सामने आया है। रविवार रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जब एंबुलेंस चालक उन्हें अस्पताल ले जा रहा था, तो एंबुलेंस डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे घायलों को फिर चोट लगी। चालक का आरोप है कि एक घायल ने उसकी गर्दन पकड़ ली थी, जिससे दूसरा हादसा हुआ। 
विज्ञापन
डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पलटी एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात रामगंगा पुल के पास सड़क हादसे के बाद अजीबोगरीब इत्तेफाक देखने को मिला। दरअसल, वहां ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए थे। पास में शहर के निजी अस्पताल के लिए काम करने वाला युवक जितेंद्र अपनी एंबुलेंस लिए खड़ा था। 

विज्ञापन


जितेंद्र के मुताबिक उसने बाइक सवार घायलों को उठाया। इसके बाद एंबुलेंस में पीछे सीट पर लिटाकर सिटी स्टेशन के पास अस्पताल लेकर आ रहा था। महेशपुर फाटक से थोड़ा आगे पेट्रोल पंप के पास एक घायल को होश आ गया। उसने पीछे से उठकर जितेंद्र की गर्दन मरोड़ दी। इससे चालक के हाथ-पैर फूल गए। उसका एंबुलेंस पर नियंत्रण खत्म हो गया और एंबुलेंस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। 

ये भी पढ़ें- सौहार्द रखा कायम:  बरेली में उर्स के पहले दिन बनी ऐसी स्थिति, बारिश में भीगते जवान बन गए दीवार, देखें वीडियो
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक पर भी लगे आरोप 

एंबुलेंस ड्राइवर के साथ ही उन दोनों घायलों को फिर चोट लगी। हादसे की जानकारी पर गश्त कर रही पुलिस ने घायलों को दूसरे वाहन से अस्पताल पहुंचाया। इधर, हादसे के बाद एंबुलेंस ड्राइवर पर भी नशे में होने के आरोप लगे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि वह कमीशन के चक्कर में घटनास्थल से 10 किमी दूर अस्पताल में ले जा रहा था, जबकि आसपास रास्ते में कई अस्पताल थे। घायल इसी बात का विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें