फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में भीषण हादसा: एंबुलेंस की टक्कर से टेंपो सवार दो युवकों की मौत, गर्भवती समेत चार घायल

Tue, 18 Aug 2026 10:26 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं-मुरादाबाद हाईवे पर दहेमी गांव के पास मंगलवार सुबह निजी एंबुलेंस ने टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक महिला अफसाना गर्भवती है। 
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पलटी पड़ी एंबुलेंस और क्षतिग्रस्त टेंपो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब छह बजे बदायूं-मुरादाबाद हाईवे पर दादी की रसोई रेस्टोरेंट के आगे दहेमी गांव के पास हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वजीरगंज की ओर जा रही तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बदायूं की ओर आ रहे टेंपो को सामने से टक्कर मार दी। एंबुलेंस की टक्कर से टेंपो में सवार चार लोग घायल भी हुए हैं। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर घायलों का जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया।

विज्ञापन


अस्पताल के बाहर जुटे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव दहेमी के पास हादसे में टेंपो में चालक संजीव कुमार सहित छह लोग सवार थे। टेंपो में पोस्टमॉर्टम हाउस पर तैनात होमगार्ड रामकुमार, एक अज्ञात युवक और बहेड़ी का एक परिवार सवार था। टेंपो में सवार बरेली के बहेड़ी निवासी अफसाना अपने मायके वजीरगंज एक समारोह में शामिल होने अपने देवर यूनुस (19 वर्ष), ननद सबीना और बेटे अबान के साथ दो दिन पहले आई थी। मंगलवार सुबह वह टेंपो में सवार होकर रेलवे स्टेशन आ रही थी। 

घटनास्थल पर जुटे लोग और जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दहेमी गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार एंबुलेंस ने टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में यूनुस और अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि होमगार्ड रामकुमार, चालक संजीव कुमार, अफसाना, उसकी ननद सबीना गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा। अबान को पूरा तरह सुरक्षित बच गया। 
विज्ञापन

यूनुस फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अफसाना और सबीना मेडिकल कॉलेज रेफर 
अफसाना और सबीना की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि अफसाना के पांच माह की गर्भवती होने के कारण उनको बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया। चालक संजीव कुमार के परिजन बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर गए। इधर, होमगार्ड रामकुमार का जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें