बरेली के फरीदपुर कस्बे में रह रही लखनऊ की एक युवती से दूसरे समुदाय के दो युवकों ने 15 दिन तक दुष्कर्म किया। उसे बरेली में किराये के मकान में बंधक बनाकर रखा गया। पीड़ित युवती ने फरीदपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लखनऊ निवासी युवती काफी समय से फरीदपुर नगर के एक मोहल्ले में रहती है। वह सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने जाया करती थी। यहां उसकी मुलाकात मोहल्ला कस्सावान निवासी दूसरे समुदाय के आरिफ से हुई। दोनों में बातचीत होने लगी।