फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब प्रकरण के बाद गांव से लापता दो युवकों पर संदेह 

Wed, 21 Jun 2017 12:58 AM IST
दुनका। 
विज्ञापन
तेजाब प्रकरण के बाद गांव से लापता दो युवकों पर संदेह  - फोटो : तेजाब प्रकरण के बाद गांव से लापता दो युवकों पर संदेह 
विज्ञापन
किशोरी पर तेजाब फेंकने की वारदात को पुलिस प्रेम त्रिकोण में होना मान रही है। सोमवार रात उठाए गए गांव के एक लड़के ने पुलिस को कई अहम जानकारियां दी हैं। अब इसी गांव के दो और लड़के पुलिस की हिट लिस्ट में आ गए हैं जो जंगल में घेरकर लड़की को अक्सर तंग करते थे और कल सुबह से ही रहस्यमयय ढंग से लापता हैं। दोनों के मोबाइल नंबर पुलिस ने सर्विलांस पर लगा दिए हैं। आईजी एसके भगत ने कहा कि तेजाब कांड के आरोपी पर पुलिस एनएसए की कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन

शाही पुलिस ने सोमवार रात ठिरिया कल्यानपुर के ही दिनेश भुर्जी पुत्र भगवान दास को उठाकर घंटों कड़ी पूछताछ की। दिनेश ने माना कि एसिड अटैक की शिकार हुई 16 वर्षीया सोमवती पुत्री रोशनलाल से उसकी कई महीने से दोस्ती थी। सोमवती बकरियां और वह भैंसें चराते वक्त अक्सर जंगल में मिल जाते थे लेकिन काफी सख्ती करने पर भी यही कहता रहा कि सोमवती पर तेजाब फेंकने की वारदात में उसका कोई हाथ नहीं है। अलबत्ता उसने गांव के ही दो अन्य संदिग्धों के नाम पुलिस को जरूर बताए जो अक्सर बुरी नीयत से  सोमवती का पीछा करते थे और एक-दो बार धमकाया भी था। खास बात यह कि एसिड फेंकने की वारदात के बाद सोमवार सुबह से ही दोनों रहस्यमय ढंग से अपने-अपने घरों से लापता हो गए हैं। 
फरार युवकों की रिश्तेदारियों 
पुलिस टीमें दोनों को पकड़ने के लिए उनकी रिश्तेदारियों में भी गई हैं। उधर, सोमवार को हिरासत में लिए गए पीड़िता के पड़ोसी धर्मेंद्र कुमार पुत्र मोहनलाल की दादी और साल भर पहले ही आई नवविवाहिता पत्नी ओमवती दोनों ने घटना में उसका हाथ होने से इंकार किया है। बताया कि सोमवती की छुट्टा बकरियां, घोड़े अक्सर उसके खेत में आ जाते थे। धर्मेंद्र की मां रामप्यारी कई बार सोमवती और उसके परिवार वालों से झगड़ बैठती थी, गुस्से में चेहरा बिगड़वा देने की बात भी शायद  एक-दो बार उसके मुंह से निकल गई होगी, लेकिन हकीकत में उन्होंने यह नहीं किया। पत्नी ओमवती ने भी घटनाक्रम की पूरी रात धर्मेंद्र के घर ही रहने का दावा किया है। 
विज्ञापन

कहीं रूपा तो नहीं थी हमलावरों के निशाने पर
हमलावरों का निशाना कहीं सोमवती की बड़ी बहन रूपा तो नहीं थी। ऐसा भी हो तो सकता है कि हमलावर रूपा पर एसिड फेंकने आए हों लेकिन घर के बाहर चारपाई पर रूपा के बजाय उस दिन उसकी छोटी बहन सोमवती सो रही थी और गलती से हमलावर उसी के ऊपर एसिड फेंक गए हों। बता दें कि रूपा की शादी तीन साल पहले मढ़ीनाथ बरेली के जगदीश से हुई थी। साल भर पहले तलाक भी हो चुका है। तभी से वह मायके में ही रह रही है। पिता ने दूसरा लड़का भी देख लिया है, लेकिन रूपा फिलहाल शादी करना नहीं चाहती है। घटना वाले दिन वह पड़ोस में ताऊ के घर में सो रही थी। 
एसपी देहात ने की पूछताछ 
सोमवार दोपहर एसपी देहात ख्याति गर्ग ने भी गांव का दौरा किया। थाने में धर्मेंद्र, दिनेश  से देर तक पूछताछ की। एसओ धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया, दिनेश द्वारा बताए गए दोनों लड़कों पर ही वारदात को अंजाम देने का पूरा शक है। जल्द ही उन दोनों को पकड़कर सच्चाई से पर्दा उठा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें