फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मकान का लिंटर गिरने से दो साल की बच्ची की मौत, मां-बेटे घायल

Tue, 03 Oct 2023 05:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के गांव हरपरा में दर्दनाक हादसा हुआ है। गांव हरपरा में मंगलवार सुबह एक मकान का लिंटर बीम सहित गिर गया। लिंटर की बीम के नीचे दबकर दो साल की बच्ची की मौत हो गई। जबकि मां-बेटा घायल हो गए। 
विज्ञापन
मासूम कृतिका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के गांव हरपुरा निवासी देवेंद्र के मकान की छत का बीम गिर गया। इसके मलबे में दबकर उनकी दो साल की बेटी कृतिका, पत्नी प्रतिभा व पुत्र अखिल जख्मी हो गए। सीएचसी में डॉक्टर ने कृतिका को मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन

खेती करने वाले देवेंद्र सिंह यादव किसी कार्य से अयोध्या गए हुए थे। उनकी पत्नी प्रतिभा, बेटी व बेटे के साथ कमरे में लेटीं थीं। रात करीब साढ़े दस बजे अचानक लिंटर के नीचे पड़ा बीम भरभराकर गिर गया। इसके मलबे के नीचे तीनों दबकर जख्मी हो गए। आवाज होने पर देवेंद्र के भाई व परिवार के अन्य सदस्य दौड़कर आ गए। उन्होंने तीनों को मलबे से निकालकर सीएचसी पर भिजवाया। यहां डॉक्टर ने कृतिका को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

बेटी की मौत की सूचना पर पिता घर लौटे

हादसे में बेटी की मौत की सूचना रात में देवेंद्र को दे दी गई। वह रात में ही घर के लिए चल दिए। सुबह वह गांव आए तो बेटी कृतिका का शव देखकर बिलख पड़े। पुलिस भी पहुंची, लेकिन परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। सूचना पर पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने पहुंचकर सांत्वना दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें