फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो महिलाओं की मौत, 124 संक्रमित मिले

विज्ञापन
demo photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली। कोरोना से सोवार को दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों का कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा था। इधर, आईवीआरआई लैब, ट्रुनेट और एंटीजन किट से हुई जांच में सोमवार को 124 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को दो कोरोना संक्रमित महिलाओं ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शहर के सहसवानी मस्जिद निवासी 38 वर्षीय महिला को 25 सितंबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। एंटीजन से हुई जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे कोविड एल टू अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। वहीं सिमरा निवासी 55 वर्षीय महिला को 26 सितंबर को तीन सौ बेड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी भी सोमवार को मौत हो गई। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि जिले में पांच दिन बाद कोरोना से दो मौतें हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें