फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: गोकशी के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, हथियार और उपकरण बरामद

Mon, 31 Aug 2026 03:17 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

कैंट थाना पुलिस ने रविवार सुबह गोकशी के मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से गोकशी उपकरण, तमंचा और कारतूस मिले। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : स्रोत- पुलिस विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में कैंट थाना पुलिस ने रविवार सुबह गोकशी के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


23 अगस्त को कैंट क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि रविवार सुबह कृष्णा कॉलोनी मार्ग पर दो संदिग्ध व्यक्ति पकड़े गए। पूछताछ में उनकी पहचान पैकर इल्मास वारसी खान और नन्हे बाबू उर्फ अतीक खान के रूप में हुई। दोनों आरोपी बारादरी और कैंट थाना क्षेत्र के निवासी हैं। अवैध हथियार रखने के आरोप में उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ मिलकर घुमंतू संरक्षित पशुओं को पकड़ते थे। वे परसौना और ठिरिया के बीच जंगल में उनकी कटान करते थे। इसके बाद मांस को बरेली शहर में बेचते थे। खाल और अवशेषों को खेतों में या नकटिया नदी के किनारे फेंक देते थे।
विज्ञापन


गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश
आरोपी नन्हे बाबू उर्फ अतीक ने बताया कि वह डेयरी चलाता है। वह खेतों में घूमने वाले बेसहारा पशुओं को पकड़कर बांध देता था। फिर अपने साथियों को फोन करके बुलाता था। पुलिस इस गिरोह में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें