फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की लत ने ली जान: बरेली में रेल इंजन से कटकर दो छात्रों की मौत, पटरी पर बैठ देख रहे थे रील

Mon, 05 May 2025 02:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में रेल इंजन की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई। हादसा इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के समीप हुआ। हादसे से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
पटरी के किनारे दोनों बच्चों के शव, आदित्य का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के पास दो बच्चे सोमवार सुबह रेल इंजन से कट गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि दोनों बच्चे पटरी पर बैठकर मोबाइल फोन देख रहे थे। एक बच्चे के कान में ईयरफोन लगा था। रेल इंजन के चालक ने कई बार हॉर्न बजाया। यहां तक कि आसपास मौजूद लोगों ने आवाज भी दी, लेकिन दोनों मोबाइल देखने में मशगूल रहे। दर्दनाक हादसे के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया।  

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार को सुबह गली नंबर 8 इज्जतनगर के निवासी 14 वर्षीय आदित्य और उसका 11 वर्षीय दोस्त पंकज बाल काटने के लिए घर से निकले थे। आदित्य के पास मोबाइल था। ये दोनों रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर बैठकर मोबाइल देखने लगे। आदित्य के कान में ईयरफोन लगा हुआ था। पंकज भी उसके पास बैठकर मोबाइल देख रहा था। इसी बीच काठगोदाम की ओर से इंजन इज्जतनगर स्टेशन की ओर आ गया।

यह भी पढ़ें- Budaun News: शादी से पहले हार्ट अटैक से दुल्हन की मौत, रात में अचानक बिगड़ी तबीयत... और थम गईं सांसें
विज्ञापन


 

विज्ञापन

हादसा देख कांपा लोगों का कलेजा 
रेलवे ट्रैक के पास खड़े लोगों ने दोनों बच्चों को बहुत आवाज लगाई, लेकिन उन्होंने लोगों की आवाज नहीं सुनी। इंजन चला रहे पायलट ने भी बहुत हॉर्न बजाया लेकिन दोनों मोबाइल में इतने मशगूल थे कि वह पटरी से नहीं हटे और दोनों इंजन से कट गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देखकर लोगों का कलेजा कांप गया। सूचना मिलते ही दोनों बच्चों के परिजन मौके पर पहुंच गए। चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें