इज्जतनगर क्षेत्र में दो बदमाश गिरफ्तार
इज्जतनगर थाना पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इज्जतनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि रात में वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी से जा रहे दो युवक को टोका तो वह सहारा ग्राउंड की ओर भागे। वहां से पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। इनमें प्रेमनगर के कोहाड़ापीर निवासी गनी खान व फरमान घायल हो गए। दोनों ही अभ्यस्त लुटेरे हैं। इन दोनों ने बीते दिनों रिटायर्ड सैन्यकर्मी की पत्नी से मंगलसूत्र छीन लिया था।