फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो लुटेरे गिरफ्तार, तमंचा व नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। पुलिस ने अवैध देसी तमंचा और छह हजार की नकदी के साथ दो लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जबकि एक अन्य आरोपी भाग गया। मंगलवार की रात उपनिरीक्षक हरकिशोर मौर्य अपने अधीनस्थों के साथ नगरिया सादात के पास गश्त कर रहे थे। तभी कुल्छा खुर्द के पास से मारूफ उर्फ भूरा निवासी मोहल्ला सराय खालसा सिविल लाइंस मुरादाबाद और तंजील अहमद निवासी मोहल्ला भूडा का चौराहा गलशहीद मुरादाबाद को पकड़ लिया। मारूफ के पास से 2950 रुपये, एक देसी तमंचा, दो कारतूस व तंजील के पास से 3000 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन

दोनों ने बताया कि वह बैंकों के आसपास रहकर रेकी करते हैं, जो लोग पैसे निकालकर घर जाते हैं, उन्हें निशाना बनाकर पैसे लूट लेते हैं। दोनों ने बताया कि 17 मई को सलामतगंज के धार्मा नेशनल हाईवे पर स्थित एसबीआई के बैंक शाखा से 15 हजार निकालकर घर जा रहे ग्रामीण से रुपये छीन लिए थे। थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने तीसरे आरोपी मो. सईद उर्फ छोटा निवासी दीपा सराय, थाना नखाशा, संभल की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें