बरेली के संजय नगर में एक युवक को पुलिस ने बेरहमी से पीटा। युवक की पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ है। पीड़ित युवक ने पुलिसकर्मियों पर रिश्वत लेकर पीटने का आरोप लगाया है।
संजय नगर में गुरुद्वारा के पास वाली गली में रहने वाले विवेक शर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि उसके स्वर्गवासी भाई ने जीवित रहते एक युवक को कुछ रुपये उधार दिए थे।
UP News: सुरक्षा के सवाल पर खिड़की पीटता रहा अशरफ..., गाड़ी में बैठाकर ले गई पुलिस, देखें वीडियो
उनकी मौत के बाद युवक रुपये देने में आनाकानी कर रहा था। रविवार को वह उसके पास गया तो युवक जुआ खेल रहा था। उसने भाई के दिए रुपये मांगे तो युवक ने कहा कि वह पुलिस को रुपये दे देगा, लेकिन उसे नहीं लौटाएगा।
पीड़ित ने बताया कि जब वह घर लौटा तो यूपी 112 पुलिस वहां आ गई। उसे बेरहमी से पीटा। आरोप लगाया कि दोनों सिपाहियों को उस युवक ने उसके सामने ही पांच-पांच सौ के तीन नोट दिए। गली के तमाम लोग इसके गवाह हैं।