फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाईपास के लिए 58 गांवों के किसानों की जमीन का होगा अधिग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली-सितारगंज हाईवे पर आठ बाईपास बनाने के लिए तीन जिलों के 58 गांवों में 1121 करोड़ रुपये देकर किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी के पास प्रस्ताव भेजा है। जिन किसानों की भूमि ली जाएगी, उन्हें सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

2857 करोड़ रुपये की लागत से बरेली-सितारगंज हाईवे बनना है। डीपीआर को अंतिम रूप दिया जा चुका है। बरेली जिले में इस हाईवे का 27.750, पीलीभीत जिले में 30.650 और ऊधम सिंह नगर में 12.40 किलोमीटर हिस्सा होगा। कुल 70.8 किलोमीटर हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण होने के बाद टेंडर निकाले जाएंगे। मार्ग टू से फोरलेन हो जाएगा। तीन जिलों में आठ स्थानों पर बाईपास बनेंगे। बरेली जिले के 20, पीलीभीत के 27 और ऊधमसिंह नगर के 11 गांव के उन किसानों की सूची बनाई गई है, जिनकी जमीन बाईपास बनाए जाने के लिए ली जानी है।

यहां बनेंगे बाईपास

रिठौरा बाईपास (4.4 किमी), नवाबगंज बाईपास (12.3 किमी), जहानाबाद बाईपास (13.92 किमी), अमरिया बाईपास (3.90 किमी), बढ़ेपुरा बाईपास (2.6 किमी), नाकटपुरा बाईपास (1.2 किमी), मलपुरी बाईपास (2.7 किमी), सितारगंज बाईपास (6 किमी)।
विज्ञापन


ऊधम सिंह नगर : सरकरा, नकटपुरा, पिपलिया नाथू, मलपुरी, दाधा, गौता, गोरीखेड़ा, पांडरी, बघोरी, बघोरा, चीका घाट।
बरेली : मुड़िया अहमदनगर, असपुर खूबचंद, बरकापुर, कालापुर, रिठौरा, बुलंदनगर, खाईखेड़ा, उधरनपुर, सिथरा, हाफिजगंज, लाडपुर, फैजुल्लापुर, ग्रेम, बहोरनगला, भतुआ, फरीदपुर गंगा उर्फ नवादा, ईधजागीर, गरगइया, धौरेरा, इनायतपुर।
पीलीभीत : शाही, कुकरीखेड़ा, हांडा, देवीपुरा, उगनपुर, बिलाई पसियापुर, कल्यानपुर चकरातीरत, बरातबोझ, सागवन नगरिया, हुसैननगर, बौना, सरदारनगर, बौनी, मधुआपुर, दुंधरी, कैचूटांडा, अमरिया, लाहौरगंज, मुंडलिया इलाहीबख्श, बाइसा, बड़ेपुरा, कतमती, दपका, हेतमडांडी, बलिया, मुड़लिया गौसू, बिलहारामाफी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें