फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दुकान चला रहे दो लोगों पर मनरेगा से भुगतान पाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। कबाड़े की दुकान चला रहे दो लोगों पर मनरेगा मजदूर बनकर गरीबों का हक छीनने और गांव में हाल ही में बने सीसी रोड निर्माण की जांच की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को डीएम को शिकायतीपत्र दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुरसा पट्टी के पंचायत सदस्य तसलीम अली खां और राम बहादुर ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि दो लोगों ने बिना अनुभव के कुछ समय पूर्व गांव में सीसी रोड का निर्माण कराया था। घटिया और कम सामग्री से लगाकर कराया गया निर्माण कार्य कुछ ही समय में उखड़ गया। इससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं।
सीसी रोड मानक के अनुरूप न बनाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के दो लोग हरियाणा में कबाड़े की दुकान चला रहे हैं, लेकिन वे मनरेगा मजदूर बनकर गरीबों का हक छीन रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें