फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार मैलानी के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
accident
विज्ञापन
बिजुआ (लखीमपुर खीरी)। मैलानी इलाके के रहने वाले बाइक सवार दो लोगों की भीरा में सड़क हादसे में मौत हो गयी। हादसा किसी अज्ञात वाहन से होना बताया गया है।
विज्ञापन

मैलानी थाना इलाके के महेशपुर निवासी रोहित पुत्र लक्षनधारी (32) और राजकुमार उर्फ टिंचू पुत्र सीताराम (35) देर शाम मैलानी से पलिया जा रहे थे। भीरा से दो किमी पहले किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद बाइक समेत दोनों सवार सड़क किनारे पड़े हुए थे। तभी उधर से गुजर रही 108 एंबुलेंस के स्टाफ ने घायलों को देख कर रोका। मौके पर पहुंचने पर देखा तो सांसें थमी हुईं पाईं। एंबुलेंस कर्मियों ने भीरा पुलिस को फोन से जानकारी दी। पास में मिले कागजात से उनके परिवार का पता चला। परिवार के लोगों को हादसे की खबर देकर बिजुआ अस्पताल ले आए। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घर के सदस्य बिजुआ सीएचसी पहुंच गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें