फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टूरिस्ट बस की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, चालक समेत दो लोगों की मौत, चार घायल

Sat, 22 Jun 2024 05:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

आंवला-रामनगर मार्ग पर शनिवार सुबह टूरिस्ट बस की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। चार लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के आंवला में शनिवार सुबह हादसा हो गया। कस्बे से सवारियां लेकर रामनगर ब्लॉक जा रहे ई-रिक्शा सामने से आ रही बस की चपेट में आ गया। इससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक और एक महिला की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। एक घायल की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जिस बस से ई-रिक्शा टकराया, वो श्रद्धालुओं को लेकर हिमाचल प्रदेश से मनौना धाम के लिए आ रही थी। टूरिस्ट बस शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे आंवला-रामनगर मार्ग पर फुंदननगर गांव के पास पहुंची। यहां पेट्रोल पंप के समीप पहुंची तो सामने से मोपेड सवार को बचाने के चक्कर में बस की ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। 

बरेली में बवाल: प्लाट पर कब्जे को लेकर सड़क पर अंधाधुंध फायरिंग, दो बुलडोजर फूंके, इलाके में फैली दहशत
विज्ञापन
विज्ञापन


बस की टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलट गया। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। ई-रिक्शा पर छह लोग सवार थे। हादसे में रंपुराभोपत गांव निवासी ई-रिक्शा चालक रशीद बख्श (40) और खुर्शीद बेगम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर घायल अफजाल को परिजनों ने बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें