बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को चौपुला के पास क्रासिंग पार कर रही एक लड़की अचानक दोनों ट्रैकों पर ट्रेनें आने से ट्रैक के बीच में फंस गई। ट्रेन गुजरने के दौरान वह घबराकर गिर गई, जिससे घायल हो गई। ट्रेनें गुजरने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पूर्व ट्रेन से कटकर दो लोगों की सूचना मिली थी। बरेली जंक्शन के स्टेशन मास्टर की ओर से यह सूचना सुभाष नगर पुलिस को दी गई थी।
पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि बदायूं के आमगांव निवासी 30 साल की अमृता चौपुला पर क्रासिंग पार करने के दौरान ट्रैक पर फंस गई। अप और डाउन दोनों दिशाओं से ट्रेन आने से युवती घबराकर गिरी और घायल हो गई। उसके परिवार के लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।