फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: रेल पटरियों के बीच फंस गई लड़की, दो ट्रेनें गुजरने के दौरान घबराकर गिरी, घायल

Sat, 28 Jan 2023 05:47 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

क्रासिंग पार कर रही एक लड़की अचानक दोनों ट्रैकों पर ट्रेनें आने से ट्रैक के बीच में फंस गई। ट्रेन गुजरने के दौरान वह घबराकर गिर गई, जिससे घायल हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को चौपुला के पास क्रासिंग पार कर रही एक लड़की अचानक दोनों ट्रैकों पर ट्रेनें आने से ट्रैक के बीच में फंस गई। ट्रेन गुजरने के दौरान वह घबराकर गिर गई, जिससे घायल हो गई। ट्रेनें गुजरने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पूर्व ट्रेन से कटकर दो लोगों की सूचना मिली थी। बरेली जंक्शन के स्टेशन मास्टर की ओर से यह सूचना सुभाष नगर पुलिस को दी गई थी। 

विज्ञापन


पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि बदायूं के आमगांव निवासी 30 साल की अमृता चौपुला पर क्रासिंग पार करने के दौरान ट्रैक पर फंस गई। अप और डाउन दोनों दिशाओं से ट्रेन आने से युवती घबराकर गिरी और घायल हो गई। उसके परिवार के लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें