फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्वाइन फ्लू संक्रमित मिले दो मरीज, अब तक 30 केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रोकथाम के दावों के बीच जिले में स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को रामपुर गार्डन निवासी 46 वर्षीय महिला और बिथरी चैनपुर निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। दो नए मामलों के बाद जिले में अब तक कुल 30 केस सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन के मुताबिक, नए मरीजों की जानकारी मिलने के बाद निगरानी बढ़ाई जा रही है। मरीजों के संपर्क में आए लोगों और उनके स्वास्थ्य की स्थिति पर भी नजर रखी जाएगी।
कहा कि मौसम में बदलाव के बीच वायरल संक्रमण और सांस संबंधी बीमारियों के मामले बढ़ने की आशंका रहती है। तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द, सांस लेने में परेशानी के लक्षण होने पर चिकित्सकीय सलाह पर दवा लेने और जांच का सुझाव दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें