फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अलीगंज में फॉल्ट से घंटों गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। फॉल्ट की समस्या से क्षेत्र में मंगलवार को घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई दिनों से लगातार हो रहे फॉल्ट का स्थायी समाधान न होने से समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बीते करीब एक माह से बिजली फॉल्ट और कटौती का सिलसिला जारी है। दिन और रात में अलग-अलग इलाकों में फॉल्ट की सूचना पर बिजली निगम की टीमें यहां-वहां दौड़ती रहती हैं। इससे क्षेत्र के अलीगंज, सूदनपुर, धनेती खरगपुर, गैनी, राजपुर कलां, हैबतपुर, मटियार आदि गांवों में फॉल्ट से कटौती जारी है। इसके अलावा मंगलवार को भी फॉल्ट व कटौती की समस्या से लोगों को सही तरीके से आपूर्ति नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

एक्सईएन दुर्गेश कुमार ने बताया कि कुछ इलाकों में छिटपुट फॉल्ट आए थे। सूचना पर टीम को भेजकर उसे ठीक करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें