फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खाई में गिरने से बाइक सवार दो युवकों की मौत, स्मैक पीने के आदी थे दोनों

Sun, 19 May 2024 06:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के सिरौली क्षेत्र में गांव गुरगांव मोड़ पर हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से कहीं जा रहे थे। पुलिया से टकराने के बाद दोनों युवक बाइक समेत खाई में जा गिरे। 
विज्ञापन
तस्लीम और आशु अली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सिरौली क्षेत्र में गांव गुरगांव मोड़ पर बाइक पुलिया से टकराकर खाई में जा गिरी, जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। रविवार सुबह ग्रामीणों ने खाई में दोनों युवकों को पड़ा देखा तो सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाल लव सिरोही पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन


घटनास्थल की जांच पड़ताल कर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए दिया। बताया गया है कि दोनों युवक सिरौली के निवासी थे और स्मैक पीने के आदी थे। तलाशी में उनकी जेब से मिले आधार कार्ड से पुलिस ने उनकी शिनाख्त की। मौत की खबर सुनते ही दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। 

निशा ने प्यार की खातिर बदला धर्म: 'इनकार' से शुरू हुई प्रेम कहानी, शहर-शहर भटके प्रेमी युगल, फिर मिला मुकाम
विज्ञापन


सिरौली के मोहल्ला काजी टोला निवासी तस्लीम व मोहल्ला सईदान निवासी आशु अली दोस्त थे। दोनों ही स्मैक के आदी थे। तस्लीम के पिता मुस्तफा खां ने बताया कि तस्लीम घर से बिना बताए सुबह नौ बजे निकला था। उसके घर वापस आने के बजाय मौत का पैगाम आया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तस्लीम हल्द्वानी काम करता था। उसने हल्द्वानी जाने के लिए सुबह सामान पैक किया था। इसके बाद अपने दोस्त आशु अली के साथ बाइक से कहीं निकल गया। कुछ देर बाद हादसे की खबर मिली। उधर, कोतवाल लव सिरोही ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें