बरेली। किला थाना क्षेत्र के साहूकारा निवासी व्यापारी संजय अग्रवाल को दो लाख रुपये रंगदारी न देने पर अपहरण और हत्या की धमकी दी गई है। कॉल करने वाले यह यह भी कहा कि वह रामपुर और मुरादाबाद में उन्हें व्यापार नहीं करने देगा। व्यापारी की तहरीर पर किला पुलिस ने रामपुर के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साहूकारा निवासी व्यापारी संजय अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि 12 फरवरी की रात नौ बजे उसके नंबर पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम रामपुर निवासी राजेश बताया।
उसने अपने खाते में एक लाख रुपये डालने के लिए कहा। इन्कार करने पर कहा कि वह उनके लिए रामपुर और मुरादाबाद में व्यापार नहीं करने देगा।
आरोप है कि 13 फरवरी को उसके पास फिर से कॉल करके खाते में दो लाख रुपये डालने के लिए कहा। 14 फरवरी को फिर से कॉल करके उनके लिए जान से मारने की धमकी दी गई। इंस्पेक्टर सुभाष कुमार ने बताया कि रामपुर के ज्वालानगर आगापुर निवासी राजेश कुमार उर्फ बबलू के खिलाफ रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई ह्रै।