फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रक में पीछे से घुसी कार, सीतापुर निवासी ससुर और बहू की मौत, परिवार के चार लोग घायल

Sun, 18 Feb 2024 01:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में रविवार तड़के सड़क हादसा हो गया। बड़ा बाईपास पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार घुस गई। हादसे में सीतापुर निवासी महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। उसके परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में बड़ा बाइपास पर रविवार तड़के तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। लखनऊ की ओर से दिल्ली की तरफ जा रही एक कार बिथरी पुल पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। चर्चा ये भी है कि ओवरटेक करने की कोशिश में हादसा हुआ। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। 

विज्ञापन


हादसे में सीतापुर जिले के थाना महमूदाबाद अंतर्गत मीरानगर निवासी प्रदीप वर्मा (55), प्रदीप के भतीजे रामप्रवेश की पत्नी रेखा (38) की मौके पर ही मौत हो गई। इसी परिवार के देवेंद्र नाथ (67), राजेश्वरी (51), अदिति (7) पुत्री रामप्रवेश व कार चला रहे आलोक वर्मा (35) घायल हो गए। 

बिथरी पुलिस ने पुल से वाहन हटवाकर रास्ता खुलवाया। ड्राइवर को मामूली खरोंच आई थी, उसे छोड़कर अन्य तीनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार पर हाईकोर्ट का लोगो लगा था, साथ ही भारत जोड़ो यात्रा लिखा था। हालांकि, नाम-पते की जानकारी के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई। इंस्पेक्टर बिथरी संजय सिंह ने बताया कि मरने वाले व घायल सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। वे हरिद्वार में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे।

विज्ञापन

क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
देवेंद्र चला रहा था कार
बताया जा रहा है कि परिवार दिल्ली जा रहा था। वहां से उन्हें हरिद्वार जाना था। कार की रफ्तार बहुत तेज थी। कार देवेंद्र चला रहा था। ट्रक को ओवरटेक करते समय देवेंद्र कार से नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया।

घायलों को पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें भोजीपुरा स्थित निजी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हादसे में अदिति का हाथ कट गया है। डीएम रविंद्र कुमार व एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने भोजीपुरा पहुंचकर अदिति  का हालचाल जाना। 
विज्ञापन

नवदिया झादा तिराहा बना एक्सीडेंट जोन  
नवदिया झादा तिराहा व उसके आसपास का इलाका एक्सीडेंट जोन साबित हो रहा है। आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं। इससे पहले भी इसी जगह कई हादसे हो चुके हैं। कई लोगों की यहां जान जा चुकी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें