फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्काई वॉक पर दुकानों के लिए स्थान होगा आवंटित, फर्मों से मांगे गए प्रस्ताव

Sun, 18 Feb 2024 11:14 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के अय्यूब खां चौराहे पर 11.34 करोड़ की लागत से स्काई वॉक का निर्माण हुआ है। स्काई वॉक पर आप चाट-पकौड़ी और फास्ट फूड का स्वाद ले सकेंगे। सौंदर्य प्रसाधन भी खरीद सकेंगे।
विज्ञापन
स्काई वॉक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के स्काई वॉक पर दुकानों के लिए स्थान आवंटित होगा। इसके लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने निजी फर्मों  से प्रस्ताव मांगे हैं। परीक्षण के बाद किसी एक फर्म को संचालन की जिम्मेदारी मिलेगी।

विज्ञापन


अय्यूब खां चौराहे पर 11.34 करोड़ की लागत से स्काई वॉक का निर्माण हुआ है। इसमें चौपुला की तरफ एक, चौकी चौराहे की ओर दो और नावल्टी की तरफ एक-एक लिफ्ट लगी हैं। नगर निगम की तरफ स्वचालित सीढ़ियां लगाई गई हैं ताकि चढ़ना-उतरना आसान रहे। बाकी तीनों तरफ सीढ़ियां हैं। 

स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारी अब एक ऐसी फर्म तलाश रहे हैं जो खुद की कमाई के साथ स्मार्ट सिटी लिमिटेड को भी आमदनी कराए। किसी एक फर्म को 15 साल के लिए स्काई वॉक शर्तों के साथ अनुबंध पर दिए जाने की तैयारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुर्सियों की भी व्यवस्था 
स्काई वॉक पर छोटी-बड़ी  दुकानें/स्टॉल प्रस्तावित हैं लेकिन इनकी संख्या अनुबंध में खुलेगी। स्काई वॉक पर चलते-चलते अगर कोई बैठना चाहे तो उसके लिए कुर्सियों की व्यवस्था रहेगी।  

स्काई वॉक पर आप चाट-पकौड़ी और फास्ट फूड का स्वाद ले सकेंगे। सौंदर्य प्रसाधन भी खरीद सकेंगे। बरेली स्मार्ट सिटी कंपनी की सीईओ निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि काम लगभग पूरा हो चुका है। संचालन के लिए जरूरी प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें