फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर भर्ती के नियम बदले: एक बार में दो पद पर कर सकेंगे आवेदन, दौड़ में भी राहत; ये है अंतिम तारीख

Sun, 23 Mar 2025 08:01 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Army Agniveer Rally 2025: अग्निवीर भर्ती के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इस बार भर्ती प्रक्रिया में दो अहम बदलाव किए गए हैं। 
विज्ञापन
Agniveer Recruitment - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। लेकिन इस बार दो अहम बदलाव किए गए हैं। योग्यता वाले दो पद पर अभ्यर्थी एक बार में आवेदन कर सकेंगे। वहीं, दौड़ पूरी करने का वक्त 30 सेकंड बढ़ गया है। पहले दौड़ का समय पांच मिनट 45 सेकंड था। अब यह 6.15 मिनट का समय मिलेगा। 
विज्ञापन

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी शांतनु के मुताबिक अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अप्रैल तक होंगे। लिखित परीक्षा के लिए नोटिफेकशन joinindianarmy.nic.in पर अपलोड है। अभ्यर्थी सिपाही नर्सिंग (तकनीकी), वेटेरनरी, सिपाही फार्मा, जरनल ड्यूटी (महिला सेना पुलिस) पर भी आवेदन कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- UP: जेल में बंद हत्यारोपी पत्नी ने दिया बच्ची को जन्म, आठ माह पहले पति का सिर कुचल हाथों से निकाला था मांस

 

इन जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल 
बरेली सेना भर्ती कार्यालय के तहत बरेली, बदायूं, हरदोई, फर्रुखाबाद, पीलीभीत, संभल, श्रावस्ती, सीतापुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर, बलरामपुर, बहराइच के अभ्यर्थी अग्निवीर जीडी, तकनीकी, क्लर्क, एसकेटी, ट्रेडमैन 10वीं, 8वीं पास श्रेणी में भर्ती में शामिल होंगे। 

ये भी पढ़ें- UP: बरेली में भट्ठे की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, चार गंभीर घायल; हादसे के बाद हाईवे पर हंगामा


 
विज्ञापन

दो पदों के लिए आवेदन होने पर सीईई में सफल होने पर एक ही फिजिकल फिटनेस टेस्ट अभ्यर्थी दे सकेंगे। अंतिम चयन भर्ती रैली के समाप्त होने पर होगा। भर्ती संबंधी किसी भी जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय बरेली में सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें