ब्लॉक प्रमुख के भांजे सौरभ पटेल ने विरोध किया तो सभी ने उस पर हमला कर दिया और उसे उठाकर पटक दिया। मुंह पर लात-घूंसे मारे। सौरभ की आंख भी हमले में जख्मी हो गई। जब तक पुलिस व अन्य लोगों ने सौरभ को बचाया, तब तक उसे काफी चोट आ चुकी थी। सूचना पर इंस्पेक्टर आदेश कुमार फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने प्रधान सियाराम व सोनू साहू समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।
सियाराम बोले- मेरे भतीजे को पीटा, मेरा मोबाइल फोन भी छीन लिया
मारपीट के मामले में अहलादपुर गांव के प्रधान सियाराम साहू ने बताया कि उनका भतीजा सोनू शौचालय संबंधी सूची जमा करने ब्लॉक में गया था। सौरभ पटेल आदि ने उस पर भाजपा की सदस्यता लेने का दबाव बनाया। उसने कहा कि वह सूची जमा करने के बाद सदस्यता ले लेगा। तब इन लोगों ने उसे पीटा। वह उसे बचाने गए तो इन लोगों ने उनसे भी मारपीट की। पुलिस ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। बताया कि वह भी भाजपा से जुड़े हैं, पर उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही।