फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो राजकीय पशु चिकित्सालयों को डॉक्टर का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले की दो तहसील क्षेत्रों में ग्रामीणों को अपने पशुओं का उपचार कराना अब ज्यादा मुश्किल नहीं होगा और न ही उन्हें ज्यादा दूर जाना पड़ेगा। आंवला और बहेड़ी तहसील क्षेत्र में दो राजकीय पशु चिकित्सालयों का निर्माण पूरा हो गया है। अब यहां जल्द ही डॉक्टर व कर्मचारियों की तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन

आंवला तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुलड़िया और बहेड़ी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत पचपेड़ा में एक-एक पशु चिकित्सालय का निर्माण हुआ है। गुलड़िया ग्राम पंचायत में 59 लाख रुपये में पशु चिकित्सालय बनकर तैयार हुआ है, जबकि पचपेड़ा में दो कमरों का पशु चिकित्सालय बना है। उसकी लागत करीब 15 लाख रुपये आई है। दोनों चिकित्सालयों में खिड़कियों पर शीशे लगाने का काम चल रहा है। दो-चार दिनों में यह कार्य भी पूरा हो जाएगा।
पचपेड़ा के ग्रामीणों का कहना है कि यहां पुराना एक पशु चिकित्सालय बना था। उसकी बिल्डिंग काफी जर्जर हो गई थी। कर्मचारी भी उसके नीचे बैठने से डरते थे। धीरे-धीरे चिकित्सालय बंद हो गया। क्षेत्र के पशुपालकों की समस्या को देखते हुए यहां नई बिल्डिंग का निर्माण कराया गया है, जबकि गुलड़िया में पशु चिकित्सालय नहीं था। क्षेत्र के पशुपालकों को आंवला या उसके आसपास चिकित्सालयों में जाना पड़ता था।
विज्ञापन


-
- गुलड़िया और पचपेड़ा में दो पशु चिकित्सालयों का निर्माण पूरा हो गया है। यहां अलग से डॉक्टर, फार्मासिस्ट और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। जल्द ही उनकी तैनाती कर दी जाएगी। - डॉ. मेघ श्याम, सीवीओ
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें