बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में बाइक सवार दो दोस्तों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों सोमवार रात चेना गांव से लौट रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मंगलवार को दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराया।
थाना क्योलड़िया क्षेत्र के पुरैनिया गांव निवासी प्रेमपाल खेती किसानी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनका बेटा सुमित कुमार (21 वर्ष) थाना नवाबगंज क्षेत्र के चेना गांव के खेमकरन लाल गंगवार के पुत्र पुष्पेंद्र कुमार के साथ गांव में भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर बाइक से लौट रहा था।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: युवक ने खुद को जीएसटी इंस्पेक्टर बताकर किया निकाह, सच पता चला तो बीवी के उड़ गए होश
नवाबगंज-बरखेड़ा मार्ग पर बरखन गांव से पहले ईंट भट्ठा के पास उनकी बाइक को तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को लेकर सीएचसी पहुंची, जहां जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन पहुंच गए।