फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दो शातिरों ने एटीएम में किया ऐसा काम..., बैंक को लगी 99 हजार रुपये की चपत; सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

Sun, 11 Feb 2024 04:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम में पिछले दो माह के कैश के मिलान में गड़बड़ी सामने आई। इसे लेकर शाखा प्रबंधक ने तहरीर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो अफसर हैरान रह गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में पिन डालने के बाद रुपये बाहर आते ही एटीएम का स्विच बंद कर दो युवकों ने पंजाब एंड सिंध बैंक को 99 हजार रुपये की चपत लगा दी। लगातार इस तरह की घटनाएं होने पर बैंक के शाखा प्रबंधक ने सदर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो राज खुला। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सदर बाजार में आर्य समाज के सामने स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के पास ही एटीएम लगा है जहां पिछले दो माह के कैश के मिलान में गड़बड़ी सामने आई। इस पर शाखा प्रबंधक अनिमेष अंचल ने सदर थाने में तहरीर दी। पुलिस की जांच में सामने आया कि युवकों ने ऑनलाइन खाता खुलवाया था।

UP: डेढ़ माह पहले कोर्ट मैरिज... अब कलेक्ट्रेट में बीवी ने पीटा, शर्म में युवक ने किया ऐसा कांड; अफसर भी चौंके
विज्ञापन


डेबिट कार्ड के जरिये एक युवक रुपये निकालने के लिए मशीन में पासवर्ड डालता था, जब रुपये निकलने को होते थे, तब दूसरा युवक मशीन के पीछे लगा स्विच बंद कर देता था। ऐसा करने से रुपये निकल आते थे, फिर मशीन की बिजली बंद होने से रुपये नहीं निकलने का क्लेम कर खाते में रुपये पा लेते थे। हालांकि, सीसीटीवी कैमरों में उनकी हरकत कैद हो गई।

विज्ञापन

दीवार से दूर रखे एटीएम को बनाते थे निशाना
दोनों युवकों की गतिविधियां जनवरी से अधिक बढ़ गई थीं। उन्होंने दो से तीन बार पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम से रुपये निकाले थे। अन्य बैंकों की मशीनों को भी निशाना बनाया था। युवक दीवार से दूर रखीं मशीनों को निशाना बनाते थे। उसमें पीछे की ओर स्विच मिलने में आसानी होती थी।

सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें