फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, तीन घायल

Fri, 24 Nov 2023 01:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

सहालग शुरू होने के साथ ही सड़कों पर वाहनों की संख्या और रफ्तार बढ़ गई है, जिससे हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। बृहस्पतिवार रात अलग-अलग हादसों में बाइक सवार महिला समेत दो की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, तो तीन लोग घायल हो गए। थाना आंवला के गांव अवदानपुर की रहने वाली 40 वर्षीय भगवान देवी पत्नी राजेंद्र मौर्य की मौत के बाद शुक्रवार को शव पोस्टमॉर्टम हाउस लाया गया। उनके बड़े बेटे विशाल ने बताया कि शुक्रवार शाम उनके छोटे भाई विकास के साथ पिता राजेंद्र और मां भगवान देवी बाइक से मंडोला गांव में मौसेरी बहन की बेटी शांति की शादी में शामिल होने जा रहे थे। 

विज्ञापन


अलीगंज रोड पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें भगवान देवी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस में डंपर को कब्जे में ले लिया, वहीं चालक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल लोगों को आंवला के सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- UP: शाहजहांपुर में वीडियो कॉल कर दरोगा ने फंदा लगाकर दी जान, महिला सिपाही से प्रेम प्रसंग की चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योलडिया थाने के गांव जोत जागीर निवासी उमेश बाबू की भी सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके रिश्तेदारों ने बताया कि वह बाइक से अपनी मां प्रेमवती के साथ उमेश अपनी मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने गाजीपुर गांव गए थे। वहां से लौट रहे थे। मंडनपुर पुल के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे उमेश की मौत हो गई, जबकि उनकी मां घायल हो गईं। हादसे के बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें