फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किराने की दुकान से डेढ़ लाख से भरी थैली लेकर दो ग्राहक भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। शीशगढ़ कस्बे में किराने की दुकान के काउंटर पर डेढ़ लाख रुपये से भरी थैली लेकर दो ग्राहकों के द्वारा भागने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने ग्राहकों पर रुपये ले जाने का आरोप लगाते हुए पहले थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर अब डीआईजी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कस्बा शीशगढ़ निवासी प्रिंस के मुताबिक, वह अपने बाबा उदयवीर सिंह के साथ किराने की दुकान चलाता है। नौ नवंबर को वह दुकान पर बैठा था। इसी दौरान दो ग्राहक सामान खरीदने पहुंचे। प्रिंस उनके लिए सामान निकालकर काउंटर पर रख रहा था। तभी उसके बाबा उदयवीर सिंह घर से काली पन्नी में डेढ़ लाख रुपये लेकर आए। यह रकम किसी को उधारी चुकाने के लिए देनी थी। उन्होंने रुपये की पन्नी काउंटर पर रख दी। आरोप है कि सामान लेने आए दोनों ग्राहक सामान के साथ रुपये की पन्नी भी लेकर चले गए। कुछ देर बाद उदयवीर सिंह ने काउंटर पर रुपये की पन्नी नहीं देखी तो परिवार में खलबली मच गई। तीन दिन बाद दोनों ग्राहक मिल गए, लेकिन उन्होंने रुपये ले जाने से इन्कार कर दिया।

पुलिस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करने का आरोप
प्रिंस का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय उसे ही चुप बैठने की धमकी दी। इससे परेशान होकर उसने डीआईजी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली को प्रार्थना पत्र दिया है। सीओ बहेड़ी अरुण कुमार ने बताया कि मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। शिकायत की जांच कराई जाएगी। यदि रुपये ले जाने के संबंध में साक्ष्य मिलते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें